iPhone 15 डिस्काउंटेड प्राइस
आगे बढ़ने से पहले आपको बता दें कि iPhone 15 सीरीज को पिछले साल सितंबर में पेश किया गया था, जिसके अंदर iPhone 15, iPhone 15 Plus iPhone 15 Pro, iPhone 15 Pro Max शामिल थे। वहीं, सेल के दौरान Apple iPhone 15 128GB वेरिएंट को Rs 65,999 में खरीदा जा सकता है जो कि साइट पर MRP Rs 79,900 के साथ लिस्ट है।नोट: फोन का Green कलर वेरिएंट 66,999 रुपये की कीमत में सेल किया जा रहा है। Rs 65,999 में ग्राहक iPhone 15 के ब्लू और ब्लैक कलर वेरिएंट को खरीद सकते हैं।
बैंक ऑफर्स
अगर आपके पास Citi Credit Card है तो आप EMI ट्रांजेक्शन पर तकरीबन Rs 4500 तक का बचत कर सकते हैं, जिससे फोन की कीमत Rs 61,499 पर पहुंच जाएगी। वहीं, Axis Bank Credit Card धारकों को नो-ईएमआई ट्रांजेक्शन पर Rs 500 का डिस्काउंट मिल सकता है।
इसके साथ ही, Flipkart Axis Bank Credit Card उपयोगकर्ताओं को अतिरिक्त 5% कैशबैक मिलेगा, जो लगभग Rs 3,275 होगा। इसका मतलब है कि Flipkart Axis Bank Credit Card धारकों को कुल Rs 3,775 का डिस्काउंट मिलेगा (इंस्टैंट डिस्काउंट और कैशबैक के साथ) और इस प्रकार iPhone 15 की इफेक्टिव कीमत Rs 62,224 होगी।
इसके अलावा, यदि आपके पास One Card है तो आप EMI ट्रांजेक्शन पर तकरीबन Rs 3,000 तक बचा सकते हैं और Non-EMI ट्रांजेक्शन पर Rs 2,000 तक की बचत कर सकते हैं।
इसके अलावा, HDFC Bank Credit Card उपयोगकर्ताओं को Rs 1000 का डिस्काउंट मिलेगा और UPI ट्रांजेक्शन करने वाले ग्राहकों को Rs 750 का डिस्काउंट दिया जाएगा।


Post a Comment